फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज्याओ में नशे के खिलाफ होंगी स्पर्धाएं : सतीश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक गायक जगदीश, विपिन सकलानी और ब्लॉगर प्रियंका होंगे विशेष अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सज्याओ में आठ सितंबर को नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। ये प्रतियोगिताएं हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति और धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति की ओर से आंबेडकर भवन में करवाई जाएंगी। मंगलवार को सज्याओपिपलू में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान नेता रणताज राणा ने ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला मंडल की सदस्य भी भाग लेंगी।
विज्ञापन

विजेताओं को नकद पुरस्कार भी बांटे जाएंगे। 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कभी नशा न किया हो। साक्षरता समिति से भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति को लेकर स्कूलों में जागरुकता शिविर और दौड़ स्पर्धाएं आयोजित कीं। आयोजन में टिहरा क्षेत्र के मशहूर लोक गायक जगदीश सनवाल, विपिन सकलानी और सोशल मीडिया की मशहूर ब्लॉगर प्रियंका शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्था पर चर्चा कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में भोलादत्त, राजपाल, कंचना देवी, रीता, पुष्पलता, बबिता, बिना, सुरेंद्रपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें