फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिला परिषद की बैठक में सड़क विस्तारीकरण से घरों को पैदा हुए खतरे पर गहमागहमी

Tue, 08 Oct 2024 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के भ्यूली जिला परिषद हॉल में जिला परिषद की बैठक में भाग लेते सदस्य। स्रोत विभाग
विज्ञापन
एनएचएआई और मोर्थ की लापरवाही पर जिला परिषद सदस्यों ने खोला मोर्चा, कहा- प्राथमिकता से लगाएं डंगे
विज्ञापन

कुछ अधिकारियों के बैठक में न आने पर भी सदस्यों ने जताई नाराजगी, कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला परिषद की बैठक में मंडी-कोटली-धर्मपुर सड़क विस्तारीकरण के चलते कई जगहों, औट गांव, डयोड गांव में घरों को पैदा हुए खतरे पर खूब गहमागहमी हुई। जिला परिषद सदस्यों ने मोर्थ और एनएचएआई की लापरवाही के खिलाफ मोर्चा खोला। वहीं, प्राथमिकता के आधार पर डंगे लगाने की मांग उठाई, ताकि प्रभावितों के घर सुरक्षित हो सकें। बैठक सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में भ्यूली स्थित जिला परिषद हाल में हुई।
बैठक में कुछ अधिकारियों के हाजिर न होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। सदस्यों का कहना है कि कुछ अधिकारी जिला परिषद की बैठक को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में आम जनता की दिक्कतें और समस्याएं कैसे दूर होंगी। बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है, जबकि भविष्य में बैठक में उपस्थित न होने की सूरत पर पहले ही कारण के साथ जानकारी देने बारे कहा।
विज्ञापन

बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसे विविध नए और पुराने मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने लंबित मुद्दों पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मंडी रोहित राठौर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को विविध विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है।
बैठक में जिला परिषद सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं, जिला परिषद के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर जनहित कार्यों में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बॉक्स
जिला परिषद ने मनरेगा के 109 करोड़ रुपये के कार्याें को दी मंजूरी
जिला परिषद मंडी ने मंडी जिला में मनरेगा के माध्यम 109 करोड़ रुपये के विकास कार्याें और लाइन डिपार्टमेंट के माध्यम से 9.92 करोड़ रुपये विकास कार्यों की मंजूरी प्रदान की। जिप अध्यक्ष पाल वर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न विकास कार्यों को आपसी समन्वय से तय सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन


चंपा ठाकुर और पाल वर्मा में हुई नोक झोंक
बैठक में जिप सदस्य चंपा ठाकुर अपनी बात रख रही थी। उनकी बात लंबी होने पर जिला परिषद सदस्य पाल वर्मा ने उन्हें भाषण न देने की नसीहत दे डाली। इस पर चंपा और पाल वर्मा के बीच नोकझोंक हो गई। लोगों के प्रश्न रखने की बात पर भड़की चंपा ठाकुर माइक रखकर बैठक छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें