मंडी में आइ्रटीआई के गेट के पास ऑटो को लगी आग संवाद
हादसे के समय ऑटो खाली होने के चलते टला बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के सबसे भीड़ वाले आईटीआई चौक पर एक ऑटो में अचानक आग लगने से वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गया। हादसे में ऑटो मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि उस समय ऑटो खाली था नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था। ऑटो से आग की लपटें इतनी भयंकर निकलने लगी कि व्यस्त चौक पर हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। मौजूद लोगों और आईटीआई के विद्यार्थियों ने आग को आनन फानन में बुझाया। हादसा करीब साढे 12 बजे हुआ, जब आईटीआई चौक पर सैकड़ों वाहन गुजर रहे थे और कई लोग आ जा रहे थे।
यह ऑटो मंडी के सुहडा मोहल्ले के सुधीर कुमार पुत्र नसी राम का है। उन्होंने बताया कि वे ऑटो लेकर बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे कि ऑटो आईटीआई चौक के पास रुक किया। वे जैसे ही वहां ऑटो को देखने के लिए बाहर उतरे और चेक करने लगे तो ऑटो से पिछली तरफ से अचानक आग की लपटे निकलने लगीं। वे तुरंत पीछ हटे और जान बचाई, मगर देखते ही देखते ऑटो जल गया। कहा कि ऑटो के जलने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और उसका एकमात्र रोजगार का साधन खत्म हो गया है। इस बारे में एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि ऑटो में आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर ली है।इस घटना से ऑटो यूनियन के पदाधिकारी व ऑटो यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश ने घटना पर दुख जताया है।