फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवताओं के ठहरने के स्थान पर हो बिजली-पानी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में देवता उपसमिति की बैठक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डाॅ. मदन कुमार की अध्यक्षता में हुई। कहा कि महोत्सव में पहुंचने वाले सभी देवी-देवताओं का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके लिए कमेटियों का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान निकलने वाली शाही जलेब निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत निकले, यह सुनिश्चित किया जाए। इसमें देव परंपराओं का पालन किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि देवी-देवताओं के ठहरने के स्थान पर बिजली, पानी तथा सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। नगर निगम को संस्कृति सदन में अतिरिक्त कूड़ादान स्थापित करने के निर्देश दिए।
कहा कि लोक निर्माण विभाग निर्माण कार्य को समय पर पूरा करे तथा सड़क के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री को महोत्सव आरंभ होने से पहले हटाए। इस बार देवताओं के ठहरने के स्थान पर बेहतर सफाई व्यवस्था करने और लोगों को जागरूक करने के लिए एनएसएस के स्वयंसेवियों की भी सेवाएं ली जाएंगी। देवताओं के रहने के स्थान पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

सर्व देवता सेवा कमेटी के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने देवी-देवताओं और देवलुओं से संबंधित विभिन्न मदों पर चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद, जिला राजस्व अधिकारी हरीश कुमार, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सैणी, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें