फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट मार्ग पर ओवरब्रिज न बनने से लग रहा जाम

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर- सरकाघाट सुपर हाईवे पर रेलवे क्रॉसिंग के दौरान थमी  वाहनों की रफतार। स्रोत जागरूक प
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन में जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क को फाटकमुक्त बनाने की कवायद ठंडे बस्ते में चले जाने से वाहनों की रफ्तार रोज थम रही है। आपात समय में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर रेलवे क्रॉसिंग के दौरान यातायात को रोकने से जाम की समस्या गहरा रही है। 1924 के दशक की रेल लाइन में ओवर ब्रिज के निर्माण का सब्जबाग रेलवे विभाग ने दिखाया था लेकिन यह हकीकत नहीं बन पाया। जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में सुबह और दोपहर की दो रेलगाड़ियां जिला कांगड़ा और नूरपुर के लिए आवागमन करती हैं। इस दौरान स्टेशन में रेलगाड़ियों के डिब्बों की अदलाबदली के दौरान सरकाघाट सड़क पर यातायात रोक दिया जाता है। इससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। इससे वाहन चालकों और आम जनता को दिक्कत होती है। बावजूद रेल लाइन पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
...

जोगिंद्रनगर में सांसद कंगना रणौत के प्रवास कार्यक्रम के दौरान रेल लाइन पर ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव सौंपा गया है। रेलवे विभाग की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद क्षेत्रवासियों को ओवरब्रिज की सौगात जल्द मिलेगी।
विज्ञापन

-प्रकाश राणा, विधायक जोगिंद्रनगर


पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज के निर्माण पर उत्तर रेलवे विभाग के उच्चाधिकारी ही निर्णय लेने के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। ऐसे किसी प्रकार के विषय पर टिप्पणी करना अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन

-रविंद्र रावत, स्टेशन अधीक्षक जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें