फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स दुकान का ताला तोड़ कर उड़ाए एलईडी, मोबाइल

Tue, 07 Jun 2016 10:50 PM IST
मंडी
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद पड़ताल करती पुल‌िस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटौला /मंडी। क्षेत्र के  कटौला बाजार में सोमवार रात चोरों ने इलेक्ट्रानिक्स रिपेयर की दुकान का ताला तोड़ एक एलईडी व मोबाइल चुरा ले गए। चोर करीब 18 हजार रुपये के इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरी की वारदात से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कमांद चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरी का जायजा  लिया। पुलिस ने चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात को कटौला बाजार में तुलसीराम निवासी दरलोग गांव की दुकान के ताले तोड़ कर एक एलईडी व छह मोबाइल फोन ले गए। मंगलवार सुबह दुकान के ताले टूटे देख कर स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक तुलसी राम को सूचित किया। आनन फानन में दुकान मालिक मौके पर पहुंचा। चोरी का पता लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। दुकान मालिक तुलसी राम ने कमांद चौकी पुलिस को चोरी की घटना के बारे में सूचित किया। 

पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार तुलसीराम ने कहा कि वह सोमवार शाम को दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान में चोरी की सूचना फोन पर दी।  दुकान से छह मोबाइल व एक एलईडी गायब है। दुकानदार के अनुसार चोर 18 हजार मोबाइल व एलईडी चुरा ले गए हैं। कंमाद पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंच कर चोरी मामले की छानबीन की। दुकान मालिक की शिकायत पर  पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी । कंमाद पुलिस चौकी प्रभारी रूपलाल ने चोरी की घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें