फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाेरी मामला : जेल में मिले थे तीनों आरोपी, निकलने के बाद की चाेरी

Thu, 09 Oct 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। इलाका उतरशाल के कटिंडी में हुए चोरी मामले में पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ चिट्टा तस्करी के आरोप हैं। इसके अलावा चोरी के आरोप में पकड़े चेतन व घनश्याम के खिलाफ बल्ह में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। चोरी के मामले भी इनके खिलाफ दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी करने वाले चेतन व घनश्याम और गहने अपने पास रखने वाले प्रवीण जेल में ही मिले थे। हाल ही में वे जेल से बाहर निकले और फिर चोरी करने लग गए। शातिर सुनियोजित तरीके से चोरी करने के लिए रैकी करने में लग गए। कटिंडी में रैकी करते हुए घर में ताला लगा हुआ नजर आया तो दिनदहाड़े ही चोरी कर डाली। अब इस मामले में अधिकतर गहने बरामद हो गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उधर, जोगिंद्रनगर में हुई चोरी के मामलों के पटाक्षेप के लिए पुलिस टीम पधर पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ पधर सौरभ ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें