गाड़ागुशैण के युवा जंजैहली को राशन किट ले जाते हुए। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : shrinagar news
थुनाग (मंडी)। गाड़ागुशैणी के युवाओं ने आपदा से जूझ रहे जंजैहली में 25 क्विंटल राशन पहुंचाकर प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की। सराज में बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे जंजैहली का संपर्क टूट गया है। ऐसे में गाड़ागुशैणी के युवा फरिश्ता बनकर सामने आए और अपने हौसले से राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की।
रुशाड गांव के लिए खानुखली हेलीपैड से राशन और जरूरी सामान पहुंचाने का जिम्मा गांव के युवाओं ने उठाया। पवन, जितेंद्र कुमार, बॉबी, खेम राज, जितेंद्र, तिलक राज, रूप सिंह, तिपेंद्र सिंह, संतोष, मनोज, देवेंद्र, उमेश कुमार जैसे युवा 8 किलोमीटर पैदल चलकर सामान ढो रहे हैं। कठिन रास्तों और दूरी के बावजूद इन युवाओं का समर्पण और मेहनत गांव वालों के लिए वरदान बनी है। संवाद