फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: युवाओं ने नशा उन्मूलन पर पेश किया नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में युवा महोत्सव, विद्यार्थियों ने एकांकी, स्किट की दी प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव समूह-4 (थियेटर) के दूसरे दिन मंगलवार का कार्यक्रम उत्साह, सृजनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति से भरपूर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के प्राचार्य डॉ. रिखी राम कौंडल ने किया।
विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने एकांकी, स्किट तथा नाट्य प्रस्तुतियां दीं। आयोजन सचिव प्रोफेसर जोगिंद्र सिंह ने स्किट एवं माइम प्रतियोगिता के लिए दर्शकों एवं प्रतिभागियों को नियमों से अवगत कराया गया। प्रस्तुतियों में सामाजिक कुरीतियां, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, मानवीय संवेदनाएं और समकालीन सामाजिक समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय, संवाद अदायगी और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा कलाकारों की सशक्त प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि रंगमंच आज भी सामाजिक सरोकारों की अभिव्यक्ति का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन सचिव प्रोफेसर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। थियेटर जैसी विधाएं न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन अभिनय, निर्देशन, विषयवस्तु, मंच संयोजन और समग्र प्रभाव के आधार पर किया।
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें