फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी गीत पर खूब थिरके युवा

विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र के बुराड़ी मेला में ​शिरकत करते क्षेत्र के देवी-देवता व देवलु। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र के बराड़ी मेला में काकू राम के गीतों पर झूमे श्रोता
विज्ञापन

मंडी। द्रंग क्षेत्र के भटोग में रविवार को दो दिवसीय बुराड़ी मेले का आयोजन किया गया। मेले के शुभारंभ पर देव अजय पाल काशला की अगुवाई में भव्य जलेब निकाली गई। इसमें क्षेत्र के करीब बारह देवी-देवताओं के रथों सहित देवलुओं ने भाग लिया। मेले का शुभारंभ द्रंग भाजपा अध्यक्ष राज ठाकुर ने किया। उन्होंने मेले में पधारे देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से मेले का आरंभ किया। रविवार रात मेले में पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें चंबा जिला के लोक कलाकार काकू राम ठाकुर बतौर मुख्य कलाकार शामिल हुए। उन्होंने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों और युवाओं को खूब झूमने पर मजबूर कर दिया। काकू राम ने मंच पर आते ही शिव वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद चिट्टा तेरा चोला काला डोरा ओ शंभुआ गीत से माहौल को भक्तिमय बना दिया। आगे उन्होंने कुथु ते आया मेरा रूणझुणुआ, साड़े नाल रहोगे तां ऐश करोगे, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी जैसे गीतों से दर्शकों को देर तक नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें