फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत

विज्ञापन
नाचन क्षेत्र के चैलचौक-करसोग सड़क मार्ग पर मांढू नाला केपास सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
चैलचौक-करसोग सड़क मार्ग पर मांढू नाला के पास दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। चैलचौक-करसोग सड़क मार्ग पर मांढू नाला के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पावो किलिंग गांव निवासी जगदीश कुमार पुत्र खीम राम की कार करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगदीश कुमार अपनी कार में किलिंग से सुक्कीबाई की ओर जा रहे थे और वाहन में अकेले सवार थे। इसी दौरान मांढू नाला के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि जगदीश गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गोहर पुलिस की टीम एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की पुष्टि एसपी मंडी विनोद कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें