सुंदरनगर तिरंगा वितरित करते हुए युवा। स्त्रोत- जागरूक पाठक
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में शनिवार को युवाओं ने देशभक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया। समाज सेवी और हिंदू जागरण मंच सुंदरनगर के प्रधान रमन कौशल और कुशल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने शहर में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।
इस पहल का उद्देश्य लोगों के दिलों में देश प्रेम की भावना को और मजबूत करना है। एक कदम देश प्रेम की ओर के संदेश के साथ युवाओं ने पुराना बस स्टैंड से लेकर एमएलएसएम कॉलेज तक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। इस दौरान सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और अन्य पार्षदों को भी युवाओं ने तिरंगा झंडा भेंट किया।
रमन कौशल ने कहा कि युवाओं का यह प्रयास देश के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना को दर्शाता है। कुशल शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। संवाद