फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ घूमने निकला था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर/टिहरा (मंडी)। टिहरा क्षेत्र के मन्योह गांव में वीरवार देर शाम हुए कार हादसे में मृतक और घायलों की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान अजय कुमार (32) पुत्र रमेश चंद गांव लांबरी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान राकेश पुत्र जोगिंदर सिंह गांव मन्योह और अजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। अजय कुमार बीटेक करने के बाद चंडीगढ़ में किसी निजी कंपनी में कार्य कर रहा था। लॉकडाउन की वजह से पिछले चार-पांच माह से वह घर पर ही था। वीरवार सायं गांव के अन्य दोस्तों के साथ घूमने निकल गया था। मृतक के पिता भारतीय सेना से ऑनरेरी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि माता गृहिणी है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक अढ़ाई वर्ष के बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज का आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें