सराज में मौसम साफ होने पर सर्च आपरेशन में जुटी एसडीआरएफ। स्त्रोत- जागरूक पाठक
मंडी। जिले में वीरवार को मौसम साफ होने पर लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली के लिए जुट गया है। दो दिन में विभाग ने जिले में 75 सड़कों को बहाल करवा दिया है, जबकि मंडी-कोटली हाईवे समेत ग्रामीण क्षेत्रों की 166 सड़कें अभी भी बाधित हैं। बुधवार सुबह दस बजे तक जिले में 241 सड़कें बाधित थीं।
सबसे ज्यादा सड़कें आपदा प्रभावित सराज में 17 बहाल की गईं। अभी भी यहां 94 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा धर्मपुर में 11, थलौट में 24, करसोग में 23, मंडी डिवीजन दो में चार, पधर में दो, जोगिंद्रनगर और सुंदरनगर में एक-एक सड़क बाधित है। गोहर में 51 ट्रांसफार्मर के साथ जिले में 54 ट्रांसफार्मर खराब चल रहे हैं।
थुनाग में 19, सुंदरगनर में तीन, करसोग में 13, बग्गी में सात और मंडी में दस, पधर में नौ और धर्मपुर में चार पेयजल योजनाओं प्रभावित चल रही हैं। उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावित इलाकों में सड़क, बिजली और पेयजल योजनाओं की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।