फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ऊंची धाराओं रा नजारा... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
बालीचौकी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते स्टार कलाकार रामेश्वर व मौजूद दर्शक।
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। जिला स्तरीय बालीचौकी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या शिमला के लोक कलाकार रामेश्वर के नाम रही। उन्होंने पहाड़ी नाटियों से दर्शकों को खूब नचाया। संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी खूब समां बांधा।
विज्ञापन


कलाकारों ने पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। संध्या में प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

संध्या के स्टार कलाकार रामेश्वर ने आते ही भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रामेश्वर ने सबसे पहले अपना गाना ऊंची धाराओं रा नजारा शउणा, जोन सारी छुरीए, ठीक ठाक शर्मा, गरीबों री कुटिया, धीसुमित्रा पूनम ढिलो, शोभली धारो हिमाचली री, मामेया मामेया, बांढणे चाली जात्रे, पानी री टांकी, कजरा मोहब्बत बाला, खेडी बाबा समेत अन्य गाने गाकर दर्शकों को झुमाया।

इस दौरान हमीरपुर से लोक कलाकार बलु ने बबल पंजाबी असे दिल दा करार किया, गुड़ नाल इश्क मीठा, इक नई बीमारी चली जागदा रहना समेत अन्य गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


इससे पहले बाहुगी की वीना देवी, सैंज की किरन सोनी, घारटी के राम लाल, बंजार के भारती चौहान, बाइधार के जेआर भारती, बालीचौकी के गिनेश ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। डैहर के आशीष कुमार व जोगिंद्रनगर के रवि कुमार ने भी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।

बालीचौकी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते स्टार कलाकार रामेश्वर व मौजूद दर्शक।

बालीचौकी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते स्टार कलाकार रामेश्वर व मौजूद दर्शक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें