फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार मील के पास 31 तक दो-दो घंटे बंद रहेगा निर्माणाधीन फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नेरचौक से पंडोह फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए चार मील के पास हाईवे 31 मई तक दिन में दो-दो घंटे बंद रहेगा। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने आदेश जारी किए हैं। एक बार फिर कंपनी को कार्य के लिए समय मिला है। हालांकि इस बार रात और तड़के का समय दिया गया है।
विज्ञापन

मलबा हटाने के लिए रात 12ः30 बजे से रात 2ः30 बजे तक और पहाड़ी काटने के लिए सुबह 5ः00 बजे से सुबह 7ः00 बजे तक मार्ग बंद रहेगा। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें