कटौला की ग्राम पंचायत सेगली के गांव कालंग के प्भिावितों ने लगाए टेंट। स्त्रोत जागरूक पाठक।
मंडी। सेगली पंचायत के कालंग गांव में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। बारिश से घरों के पास दरारें बढ़ती जा रही हैं। इससे ग्रामीणों की भयावह रातें टेंट में जागकर गुजर रही हैं।
लाल सिंह बताते हैं कि परिवार समेत टेंट में बसेरा तो मिल गया है, लेकिन चिंता घर की सता रही है। बारिश में घर को नुकसान न हो जाए, इसी डर में हर शाम खाना बनाकर खेतों में लगाए टेंट की ओर रुख करना पड़ता है। जिंदगी भर की कमाई से जुटाया सारा सामान घरों में कैद है।
भूस्खलन से काफी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और जमीन धंस रही है। गांव की ओर जाने वाली सड़क भी बाधित है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। लाल सिंह ने बताया कि प्रशासन ने राहत के तौर पर टेंट और तिरपाल उपलब्ध करवाए हैं, जिससे अब टेंट के अंदर पानी नहीं घुस रहा। उन्होंने जिला प्रशासन से गांव तक सड़क बहाल करने की मांग की है।