फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में 10 दिन में 9 डिग्री बढ़ गया पारा

विज्ञापन
मंडी में दोपहर को तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़ कर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
गर्मी से लोग हाल-बेहाल, शीतल पेय पदार्थों का लेना पड़ रहा सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी जिला में पिछले दस दिन के दौरान तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, वीरवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। दोपहर एक बजे तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप से बचने के लिए लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ रहा है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी से बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शहर में नींबू पानी और गन्ने के रस की मांग बढ़ गई है। वहीं खेल परिषद के तरणताल में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरणताल में डुबकी लगा रहे हैं।
अभिभावक हिमांशु, परवीन, रश्मि और कोमल ने कहा कि मौसम सामान्य होने तक जिला प्रशासन को स्कूलों में अवकाश घोषित करने पर विचार करना चाहिए। उनका कहना है कि दोपहर के समय बच्चों को स्कूल से घर पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मंडी जिला में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| मई | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| अधिकतम | 30.9 | 33.5 | 34.3 | 35.5 | 33.9 | 35.3 | 36.6 | 38.1 | 38.6 | 39.2 | 37.0 |
| न्यूनतम | 17.3 | 17.4 | 16.9 | 14.6 | 19.6 | 17.0 | 17.1 | 18.5 | 20.5 | 19.4 | 19.1 |

मंडी में दोपहर को तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़ कर जाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें