फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम लाचार : एंबुलेंस को पार्किंग के लिए नहीं मिल रहा स्थान

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के मुख्य द्वार पर बेहतरतीब ढंग से पार्क हुए दो पहिया वाहन। स्रोत जाग
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल के प्रवेश पर अव्यवस्थित पार्किंग से दम तोड़ रही व्यवस्था
विज्ञापन

गंभीर मरीज हो रहे हैं परेशान, व्हीलचेयर पर ले जाना भी मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के प्रवेश द्वार पर अव्यवस्थित पार्किंग गंभीर मरीजों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनती जा रही है। उपचार के लिए आने वाले बुजुर्ग मरीजों को व्हीलचेयर पर ले जाना भी मुश्किल हो रहा है। अस्पताल परिसर में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण एंबुलेंस को भी पार्किंग के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है।
गंभीर मरीजों के लिए पार्किंग स्थान आरक्षित न होने से तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के आउटडोर और मुख्य प्रवेश द्वार पर ही दोपहिया वाहन अवैध रूप से पार्क किए जा रहे हैं। इस अव्यवस्था को लेकर तीमारदारों ने आक्रोश जताते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बुधवार को मरीजों के तीमारदार विनय कुमार, मनीषा और कविता ने बताया कि अस्पताल के मुख्य द्वार पर अव्यवस्थित पार्किंग अब गंभीर समस्या बन चुकी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग से इस समस्या के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का जिम्मा सुरक्षाकर्मियों को सौंपा गया है। मुख्य द्वार पर अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों से जवाब-तलब किया जाएगा। बहुमंजिला भवन के विपरीत दिशा में खाली पड़ी जगह पर तीमारदारों के वाहनों को पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. विकास नाथ, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें