फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मरीजों की भीड़ के आगे फिर हांफी व्यवस्था, 400 से अधिक पहुंची ओपीडी

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पाल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं फर्श पर बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करते हुए।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के उमड़ी मरीजों की भीड़
विज्ञापन

मरीजों ने कतारों में धक्के खाने के बाद फर्श पर बैठकर किया इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को उमड़ी मरीजों की भीड़ के आगे व्यवस्था फिर धड़ाम हो गई। कई किलोमीटर का सफर कर उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को ओपीडी के बाहर धक्के खाने को मजबूर होना पड़ा। कई मरीजों के कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते पसीने छूट गए। थक हार कर फर्श पर बैठ लंबे इंतजार के बाद उपचार मिला।
जोगिंद्रनगर अस्पताल की सभी ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। सुबह 9:30 बजे पर्ची कक्ष पर उमड़ी मरीजों की भीड़ रही। वहीं, दोपहर 3:00 बजे तक अस्पताल की प्रमुख ओपीडी में कतारें लगी रहीं। अस्पताल की सामान्य ओपीडी नंबर 105 में सबसे अधिक मरीजों की भीड़ लगी रही। यहां पर करीब 130 मरीजों को उपचार दिलाने के लिए ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों को भी जद्दोजहद करनी पड़ी। गायनी ओपीडी में महिलाओं की भीड़ एकमात्र महिला विशेषज्ञ चिकित्सक के लिए परेशानी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की विशेषज्ञ ओपीडी नंबर 106, 107 में भी मरीजों की दोपहर बाद तक आवाजाही लगी रही। शिशु ओपीडी नंबर 205 में भी 100 से अधिक मरीजों को उपचार मिला। अस्पताल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 500 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। इनमें मौसमी बीमारियों के अलावा सांस और हड्डी रोग के मरीज भी शामिल रहे। उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि सोमवार को मरीजों की सबसे अधिक भीड़ रही। मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रशासन कृतसंकल्प है।

जोगिंद्रनगर अस्पाल में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं फर्श पर बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करते हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें