मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला मंडी की ओर से आयोजित मंडी कलम (पहाड़ी लघु चित्रकला शैली) की पांच दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित कुल 45 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने मंडी कलम की बारीकियों, रेखांकन तथा पारंपरिक तकनीकों को व्यावहारिक रूप से सीखा।
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की छात्रा स्नेहा शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से उन्हें बहुत कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। समापन अवसर पर जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चित्रकार एवं शोधकर्ता राजेश कुमार, कालीदास सम्मान प्राप्त कांगड़ा कलम के कलाकार सुशील कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार उपस्थित रहे। संवाद