फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंधड़ से मच्छयाल मेले में कारोबारियों के उड़े तंबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में शुक्रवार सुबह अचानक आए तेज अंधड़ से मच्छयाल मेले में करीब दस किलोमीटर दूर तक असर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण कारोबारियों की अस्थायी दुकानों के तंबू उड़ गए, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। वहीं, शहरी क्षेत्र की बहुमंजिला इमारतों में रखा सामान भी इधर-उधर बिखर गया। गलू मेला मैदान में भी कारोबार के लिए पहुंचे व्यापारियों की अस्थायी दुकानों को क्षति पहुंची। अंधड़ से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूटकर हाईवे पर गिर गईं। हालांकि, किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने अंधड़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए फील्ड स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि तेज हवाओं के बावजूद किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें