फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो साल से नहीं लग पाई कटौला मार्ग में सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
मंडी-कुल्लू के बीच कटौला में सड़क किनारे लगाई जा रही सुरक्षा दीवार का अधूरा पड़ा कार्य। संवाद - फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
कटौला (मंडी)। लोक निर्माण विभाग की ओर से दो सालों से कटौला बाजार में करवाया जा रहा सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। अधूरे निर्माण से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा के दौरान मंडी-कुल्लू क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क के साथ खड्ड किनारे लगाई जा रही सुरक्षा दीवार का कार्य अधर में पड़ा है।
विज्ञापन

दो साल बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं तो लोक निर्माण विभाग इस निर्माण की ओर ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है कि विभाग ने इस सड़क को नजरअंदाज कर दिया है। यह कटौला बाजार की मुख्य लाइफलाइन है। यहां से रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और राहगीरों की आवाजाही रहती है।
मंडी से कुल्लू जाने वाली सड़क के बाधित होने पर कटौला से बजौरा सड़क को आपातकाल में वैकल्पिक रूप से प्रयोग किया जाता रहा है। कटौला व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश शर्मा, सचिन, दीनानाथ ठाकुर, डोले राम, योगेश, चैने राम आदि ने विभाग से आग्रह किया है कि अधूरे पड़े सड़क के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन


...
सड़क के कार्य को प्राथमिकता में लिया गया है। जल्द अधूरे पड़े कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। विभाग इस मार्ग के महत्व को भलीभांति समझता है। कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-विनायक कश्यप, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग पधर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें