फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वोल्वो बस को खींचते रस्सा टूटा, बैक होने से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Thu, 12 Jun 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के सौली खड्ड में बस कार ​भिड़त में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मंडी। शहर से सटे सौली खड्ड क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। उनकी पहचान नेरचौक के साथ लगते रत्ती पुल के गर्भित, मंडी शहर के रामनगर निवासी सुशील और द्रंग के जवाहर नगर के रहने वाले विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने एचआरटीसी प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को कुल्लू डिपो की वोल्वो बस खराब हो गई थी। क्रेन के माध्यम से उसे सौली खड्ड के पास एचआरटीसी की वर्कशाप ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

क्रेन छोटी होने के कारण वोल्वो बस को खींच नहीं पाई और रस्सा टूट जाने से बस बैक हो गई। बैक होने के बाद बस के पीछे चल रहीं एक जीप और एक अन्य कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे बस भी रुक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जीप को रत्ती पुल का गर्भित चला रहा था। बस की टक्कर के बाद जीप आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे चालक अंदर ही फंस गया। बाद में बड़ी मुश्किल से लोगों ने उसे बाहर निकाला। इसके अलावा दो अन्य विशाल और सुशील भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद सौली खड्ड में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर सदर थाना प्रभारी देशराज भी टीम के साथ पहुंचे और घटना का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए। बाद में तीनों को 108 की मदद से जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। यहां पांच बजे के करीब जीप चालक गर्भित को छुट्टी मिल गई है जबकि विशाल और सुशील का उपचार जारी है। सदर थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने एचआरटीसी प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

-मलोरी टनल के पास अनियंत्रित होकर कार व्यक्ति पर चढ़ी
मंडी। मनाली-किरतपुर फोरलेन के तहत मंडी शहर के मलोरी में टनल के पास बुधवार को एक ओवर स्पीड गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से फोरलेन किनारे खड़ा एक व्यक्ति भी चपेट में आ गया। उसकी पहचान पुलघराट के रहने वाले प्लस राम उर्फ जानकू राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कार में बैठे स्थानीय ही थे। बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने के बाद उक्त हादसा हुआ। उधर, इस हादसे के बाद पुलघराट के रहने वाले प्लस राम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्लस राम घर में कमाने वाले अकेले हैं। हादसे के बाद उनकी बूढ़ी मां, पत्नी और तीन बेटियां परेशान हैं। प्लस राम बुधवार को साइकिल पर अखबार की कॉपियां बांटने के बाद फोरलेन के किनारे खड़े थे। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार जारी है। गागल पुलिस चौकी के एएसआई राजेश डोगरा ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक ही पीड़ित को अस्पताल लाया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें