फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल के नेत्र शल्य कक्ष की छत का कार्य मुकम्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
19 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग ने करवाया मरम्मत कार्य
विज्ञापन

ओटी में छत से पानी टपकने से बढ़ जाता था संक्रमण का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर स्थित नेत्र रोग शल्य कक्ष (ओटी) की छत का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। अब चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को बेहतर ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। नेत्र शल्य कक्ष में लंबे समय से बारिश के पानी का रिसाव होने के कारण मरीजों के ऑपरेशन प्रभावित हो रहे थे। संक्रमण के खतरे को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को ऑपरेशन की तिथियां आगे दे रहे थे। वहीं, कुछ आपातकालीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा था।
स्वास्थ्य विभाग ने समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को 19 लाख रुपये का एस्टिमेट सौंपा था, जिसके बाद मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया। विशेषज्ञों के अनुसार आंख बेहद संवेदनशील अंग है और ओटी में छत से पानी टपकने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक के प्रयासों से मरम्मत के लिए स्वीकृत राशि लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध करवाई गई, जिसके बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ। अब अस्पताल में सभी प्रकार के नेत्र रोगियों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
नेत्र शल्य कक्ष की ओटी में पानी रिसाव की समस्या काफी समय से बनी हुई थी। अस्पताल प्रबंधन ने इसके समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को 19 लाख रुपये का एस्टिमेट दिया था। मरम्मत कार्य अब पूरा कर लिया गया है। -डाॅ. दिनेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें