फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पौंटा में ऑपरेशन सिंदूर पर दी प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही

Sat, 22 Nov 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पौंटा स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। इस दौरान मुख्य आकर्षण बच्चों की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर दी गई प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। यह प्रस्तुति भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी को दर्शाती है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पवन ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने वर्षभर शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया। बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बनाया। इसमें ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने सबसे अधिक वाहवाही बटोरी।
मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले समीक्षा शर्मा, ओजसविता, रितिक सैनी, प्रिया शर्मा, पलक शर्मा, नितेश कुमार, प्रवीण कुमार, स्नेहा गुप्ता, विनोद कुमार, कशिश शर्मा, रजत अत्री, अथर्व, हिमांगी ठाकुर, रिया, प्रीति शर्मा, राधिका शर्मा और पिंकी सहित 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पवन ठाकुर ने छात्रों से नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्या सागर, यशपाल ठाकुर, अपर बरोट पंचायत के प्रधान दलीप राव, पौंटा पंचायत की प्रधान सोनू, मसेरन पंचायत के प्रधान व कांग्रेस कार्यकर्ता नरेश कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें