फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: काटल-नाटल-मांडो सड़क की बदहाली से लोगों में रोष

Fri, 27 Mar 2026 04:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों और कीचड़ से जोखिम भरा हुआ आवागमन
विज्ञापन

किसानों और बागवानों को नगदी फसलें मंडी तक पहुंचानी हुईं मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की काटल-नाटल-मांडो सड़क पूरी तरह गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है, जिससे आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों में सरकार और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के प्रति गहरा आक्रोश है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और धूल ने आवागमन को बेहद जोखिम भरा बना दिया है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाली बसों और छोटे वाहनों के चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क की बदहाल स्थिति का असर केवल स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक पर्यटन भी प्रभावित हो रहा है। कमरूनाग और जालपा माता सरोआ जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक खराब सड़क के चलते निराश होकर लौटने को मजबूर हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।
दयारगी, रजवाड़ी, ब्रिखमनी, छमयार, रेफल, किलिंग और शिल्हनु पंचायतों के निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी पवन, तेजिंद्र, नेत्र, मुरारी और घनश्याम का कहना है कि विभाग को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क की खराब हालत से क्षेत्र के किसान और बागवान भी परेशान हैं। आलू, सेब और मटर जैसी नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत और टारिंग करवाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि बजट मिलते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें