फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमुश्त दी जाए बकाया राशि : जगदीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी फोरम बलद्वाड़ा-भांबला इकाइयों की बैठक मंगलवार को भांबला में हुई। इसकी अध्यक्षता पृथीपाल चंदेल ने की। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारी फोरम पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

साथ ही विद्युत बोर्ड की खस्ता हालत पर चिंता जताई। फोरम के सचिव जगदीश गुप्ता ने कहा कि अपने हक के लिए मिलजुल कर लड़ना होगा। 65 साल से ऊपर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया राशि का कुछ भुगतान किया गया है। उन्होंने मांग उठाई कि पूरी बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाए। साथ ही 58 साल से 65 साल आयु वर्ग वालों को भी बकाया राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। बैठक में सभी ने सरकार से जल्द से जल्द बकाया का भुगतान करने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें