फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू के संबद्ध काॅलेजों का आंकड़ा 14 तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के संबद्ध काॅलेजों का आंकड़ा 14 तक पहुंचा गया है। हाईकोर्ट के आदेश से नोबल कॉलेज भी काउंसलिंग में भाग ले सकेगा। काॅलेजों की संख्या बढ़ने से अब बीएड सीटों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। सरदार पटेल विश्व विद्यालय के संबद्ध काॅलेजों में अब कुल सीटों की संख्या बढ़ कर 1550 हो गई है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को ब्लू मून साइंटिफिक एंड टेक्निकल एजुकेशनल सोसायटी बनाम नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन एवं अन्य मामले में आदेश जारी किया था। इसके अनुपालन में विश्वविद्यालय ने ब्लू मून सोसायटी की ओर से संचालित नोबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बीएड प्रवेश काउंसलिंग में प्रोविजनल तौर पर भाग लेने की अनुमति दी है।
कॉलेज का नाम बीएड काउंसलिंग के लिए पात्र कॉलेजों की सूची में अस्थायी रूप से शामिल किया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग में अस्थायी भागीदारी से कॉलेज को कोई कानूनी या अन्य अधिकार प्राप्त नहीं होगा। यह अनुमति हाईकोर्ट के आदेश, लंबित अपील, अंतरिम राहत के लिए दायर आवेदन और आगे सक्षम प्राधिकारी या हाईकोर्ट की ओर से जारी होने वाले आदेशों के अधीन रहेगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के बीएड एडमिशन काउंसलिंग कमेटी के चेयरपर्सन डाॅ. सुनील ठाकुर ने बताया कि अब बीएड कालेजों की संख्या बढ़ कर चौदह हो गई है। सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें