फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 31 मिनट में महापौर ने पढ़ दिया 19 पन्नों का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम कार्यालय के सभागार में महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मंगलवार को बजट पेश किया। 19 पन्नों के इस बजट को पढ़ने में महापौर ने 31 मिनट का समय लिया। 11:29 बजे महापौर ने बजट प्रस्तुत करना शुरू किया। 12:00 बजे उन्होंने बजट भाषण को पूरा किया। सभी पार्षद सभागार में समय पर पहुंच गए, जिस कारण बजट समय पर प्रस्तुत हो पाया। कार्यकाल के अंतिम बजट के दौरान सभी पार्षद भावुक नजर आए। सभी पार्षद महापौर व उप महापौर के साथ पहले इंदिरा मार्केट में एकत्रित हुए। नगर निगम के आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त सहित अन्य अधिकारी भी 10:45 बजे इंदिरा मार्केट में पहुंचे। अपने कार्यकाल की यादों को संजोने के लिए सभी पार्षदों ने पहले संयुक्त फोटो लिया। इसके बाद नगर निगम के आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्त के साथ भी फोटो खिचंवाया। महिला पार्षदों ने अलग से भी फोटो लिया। पिछले साल के मुकाबले इस बार पांच मिनट कम समय बजट प्रस्तुत करने में महापौर ने लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें