फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक 16 मार्च तक पोर्टल पर करने होंगे अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्व विद्यालय प्रशासन ने काॅलेज प्राचार्यों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्व विद्यालय के तहत आने वाले महाविद्यालयों में स्नातक स्तर की कक्षाओं की वार्षिक प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अनिवार्य रूप से 16 मार्च तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं।
परीक्षा केंद्रों के सफल संचालन के लिए भी विश्वविद्यालय की ओर से कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर निजी महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 50,000 रुपये प्लस 18 प्रतिशत जीएसटी का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अन्य काॅलेजों के साथ क्लब किए गए निजी संस्थानों को परीक्षा व्यय के तौर पर 25,000 रुपये और जीएसटी जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्रों की संख्या में बदलाव या नए केंद्रों का सृजन किया जा सकता है।
विज्ञापन

बाक्स
सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को परीक्षा संबंधी तैयारियों और शुल्कों का निपटारा समय पर करने के निर्देश जारी किए हैं। जिससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दूरदराज के क्षेत्रों जैसे पांगी और लाहौल-स्पीति में भी केंद्र सुनिश्चित किए हैं। -प्रो.ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें