फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आज आएगा जनादेश, 15 केंद्रों पर होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। चुनावी सरगर्मियों के बीच रविवार को नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के नतीजे घोषित होंगे। जिले में 15 मतगणना केंद्रों पर 265 टीमों के 1349 कर्मचारी 241 टेबलों पर सुबह 9 बजे से मतगणना करेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम मंडी के 14 वार्डों की मतगणना वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में होगी। ईवीएम से हुए चुनाव के कारण इसके परिणाम जल्द आने की संभावना है। वहीं जिला परिषद और बीडीसी चुनावों की मतगणना 14 अन्य केंद्रों पर होगी, जहां मतपत्रों की गिनती होने से नतीजे देर शाम तक आ सकते हैं।
चुनाव मैदान में नगर निगम के 42, जिला परिषद के 183 और पंचायत समिति के 1027 प्रत्याशी हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसके साथ जिले को नए जनप्रतिनिधि मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें