फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विस में उठाया सरकाघाट अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला/सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने विधानसभा में प्रश्न पूछा कि नागरिक अस्पताल सरकाघाट में कुल कितने डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं और इनमें से कितने पद कब से रिक्त हैं। उन्होंने विशेष रूप से रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति कब तक की जाएगी, इसका विवरण मांगा।
विज्ञापन

डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पदों को लेकर सरकार ने विधानसभा में जवाब दिया कि नागरिक अस्पताल सरकाघाट में बाल विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी को पूरा करने के लिए केवल छह महीने का प्रशिक्षण प्राप्त सोनोलॉजिस्ट को तैनात किया गया है।
विधायक दलीप ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मरीज बाल विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट के पास उपचार के लिए जाते हैं, लेकिन नागरिक अस्पताल सरकाघाट में ये डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। नतीजा यह है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को मजबूरी में महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें