फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआरटीसी के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सरकाघाट डिपो के चालक और परिचालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 जून तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो वे काम बंद करने के साथ चक्का जाम कर आंदोलन शुरू करेंगे। यूनियन के प्रधान जय किशन ने कहा कि चालक-परिचालक पिछले तीन वर्षों से ओवरटाइम, रात्रि भत्ता और वर्दी जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने वर्दी, ओवरटाइम और नाइट भत्ते की करीब 150 करोड़ रुपये की राशि लंबित रखी है। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी का लगभग 50 हजार रुपये एरियर भी बकाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें