फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्राम सभा आ गई पर एजेंडा नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
सराज की 36 पंचायतों में बिना रोडमैप होगी पहली बैठक, जनप्रतिनिधि उलझन में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विकास खंड की 36 ग्राम पंचायतों में आगामी ग्राम सभाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं, लेकिन बैठक नजदीक आने के बावजूद एजेंडा जारी नहीं हुआ है। पांच जुलाई से बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा।
मई माह में संपन्न पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह पहली ग्राम सभा होने जा रही है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली ग्राम सभा में ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है, लेकिन एजेंडा स्पष्ट न होने से बैठक को लेकर संशय बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बैठक में नियमित औपचारिकताओं के अलावा कोई बड़ा निर्णय नहीं हो पाएगा। प्रदेश में मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना समाप्त हो चुकी है और इसके स्थान पर शुरू की गई नई वीबी जी रामजी योजना को लेकर अभी स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं हैं। इसके चलते ग्रामीणों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। आपदा प्रभावित और पिछड़े क्षेत्र सराज में मनरेगा खेत-खलिहानों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रमुख आधार रही है। ऐसे में नई व्यवस्था को लेकर असमंजस ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकता है। शिकावरी पंचायत के प्रधान पुष्पराज ने बताया कि उनकी पंचायत में ग्राम सभा की बैठक पांच जुलाई को निर्धारित है, लेकिन अभी तक एजेंडा प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा की तिथियां जारी हो चुकी हैं। पहली ग्राम सभा के लिए अभी एजेंडा निर्धारित नहीं हुआ है। जैसे ही एजेंडा प्राप्त होगा, उसे पंचायतों को भेज दिया जाएगा। ग्राम सभा स्थानीय स्तर पर भी आवश्यक विषयों को एजेंडे में शामिल कर सकती है। -बलदेव ठाकुर, बीडीओ सराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें