मंडी के पड्डल मैदान में दुकानों को बलपुर्वक खाली करवाते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद
मंडी। पड्डल मेला मैदान में समय अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों को हटाना शुरू कर दिया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से अधिकांश दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया, जबकि कुछ पर कार्रवाई जारी है। अगर बुधवार तक मैदान खाली नहीं होता है, तो उनके सामान को जब्त कर लिया जाएगा।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशों के तहत मंगलवार को मेला मैदान में सजी दुकानों को हटाना शुरू किया गया। जिला प्रशासन ने कारोबारियों को 15 मार्च तक सामान समेटकर दुकानें खाली करने का आदेश दिया था। 16 मार्च को सभी स्टॉलों की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई थी।
स्थानीय कारोबारियों द्वारा बार-बार मेला बंद करने की मांग करने के बाद नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मेला मैदान में दुकानों को हटाना शुरू किया गया। बुधवार तक यदि दुकानदार अपनी दुकानें नहीं हटाते हैं, तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
मंडी के पड्डल मैदान में दुकानों को बलपुर्वक खाली करवाते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद