फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवताओं ने एक-दूसरे से मिलकर मेले से ली विदाई

विज्ञापन
सुकेत देवता मेला में पंडाल से विदाई लेकर जाते हुए देवी देवता। 
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। देवी-देवताओं ने एक-दूसरे से मिलन कर मेले से विदाई ली। पांच दिवसीय मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने की। उन्होंने महामाया मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। दोपहर 12 बजे महामाया मंदिर में देवी-देवता पहुंचे। वाद्य यंत्रों की धुन से महामाया मंदिर परिसर गूंज उठा। सुकेत रियासत के राज कुमार आर्यमन सिंह ने राजे की जातर में पहुंचे देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इस दौरान देवी-देवताओं के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद महामाया की पालकी के साथ प्रमुख देवता मूल माहूंनाग बखारी और बड़ा देव कमरूनाग की अगुवाई में राजा के महल में पहुंचे। यहां पर राज परिवार की ओर से कंवर जय सिंह ने पारंपरिक रीति से देवताओं का स्वागत किया। उसके बाद देवी-देवता मेला स्थल जवाहर पार्क में पहुंचे। यहां पर मुख्य अतिथि ने देवी-देवताओं को नजराना और चादरें भेंट कीं। इसके बाद सभी देवी-देवता अपने-अपने मूल स्थानों की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि ने इससे पहले कृषक प्रशिक्षण केंद्र में कंजक पूजन किया। उन्होंने राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला के अवसर पर प्रकाशित कॉफी टेबल बुक और स्मारिका का विमोचन कर देवी-देवताओं को चादरें भेंट कीं। इस मौके पर एसपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, सुकेत देवता मेला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सोनी, उपाध्यक्ष रोशन आचार्य, पवन वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें