फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुबह 10 से सायं 3 बजे तक बंद रहेंगे पड्डल मैदान के गेट

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में गेट बंद होने को लेकर लगाई सूचना को पढ़ते हुए एक व्यक्ति संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। एतिहासिक पड्डल मैदान के प्रवेशद्वारों को सुबह 10 से सायं तीन बजे तक बंद रखने के फरमान जारी किए गए हैं। असामाजिक तत्वों, कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा मैदान में कूड़ा कचरा फैलाने और सरकारी संपत्ति को शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विभाग का कहना है कि यहां पर कई ओपन जिम और गेट सहित अन्य सरकारी संपत्ति को शरारती तत्व नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि लंबे अरसे से पड्डल मैदान के सभी गेट खुले रखने पर कॉलेज के विद्यार्थी और स्थानीय लोग मैदान में घुसकर यहां खाद्य सामग्री के लिफाफे, रेपर, प्लास्टिक की बोतल और अन्य तरह का कचरा फैलाया जा रहा है। कॉलेज के युगल जोड़ों को भी यहां ओछी हरकतें करते हुए देखा जा रहा है।
वहीं शरारती तत्वों की ओर से मैदान के बाहर लगाए ओपन जिम को भी क्षति पहुंचाई जा रही है। हालांकि वृद्ध जनों को धूप सेंकने या घूमने के लिए मैदान में नहीं रोका जाएगा। खिलाड़ी वर्ग भी विभाग से अनुमति लेकर या कारण बताने पर मैदान में खेल सकेंगे। जिला खेल अधिकारी मंडी जगदीश नायक ने कहा कि कूड़ा कचरा और सामान को क्षति पहुंचाने के चलते मैदान में सभी गेट सुबह दस बजे से सांय तीन बजे तक बंद रखने जाएंगे। हालांकि वृद्धजनों और खिलाड़ियों के लिए मैदान में मनाही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें