फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रामलीला मैदान में बिखरा कूड़ा-कचरा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दीपावली पर्व पर जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में सजे पटाखा बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन का जमकर इस्तेमाल हुआ। पटाखा कारोबारियों ने अच्छी आमदनी करने के बाद मैदान में खूब कूड़ा-कचरा फैलाया। मंगलवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से मैदान को साफ किया गया।
विज्ञापन

मैदान में चारों ओर बिखरे पॉलिथीन, कागज और बड़े-बड़े पत्थरों को हटाने के लिए कर्मचारियों को कसरत करनी पड़ी। मैदान में बिखरी गंदगी को देख हर कोई हैरान था। मंगलवार दोपहर से पहले नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मैदान को साफ कर दिया। नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि रामलीला मैदान में पटाखा कारोबारियों ने अपनी स्टॉल सजाए थे। दीपावली के बाद मंगलवार को मैदान को साफ किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें