फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच बही सत्संग की गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल महिला संगठन (नारी शक्ति) की ओर से ऐतिहासिक सिद्ध गणपति मंदिर परिसर में रविवार को सत्संग आयोजित किया गया। यह आयोजन विश्व जागृति मिशन के संस्थापक विश्व विख्यात संत सुधांशु महाराज के आदेशानुसार दो महीनों से आयोजित किया जा रहा है। नारी शक्ति प्रभारी निर्मला सैनी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने बारिश के बावजूद भारी संख्या में शिरकत कर सत्संग संकीर्तन का आनंद उठाया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध भजन गायक डाॅ. प्रवीण कपिला ने सत्संग का शुभारंभ हरे रामा रामा राम हरे राम...भजन से की। इसके अलावा जै जै गुरु देव जै जै गुरु देव मुझे अपनी शरण में ले लो, मेरे जीवन की जुड़ गई डोर..., मेरे सतगुरु मेरे साथ हैं... आदि भजन प्रस्तुत किए। दलीप सैनी ने मैं घर बना रहा हूं किसी ओर के लिए...मधुर भजन की प्रस्तुति दी। पूनम राज सैनी ने गुरु चरण सदा सुखदाई मैं ता रखदिया दिल च लगाईं... भजन से सबको निहाल किया।
पीसी गुलेरिया ने तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया... भजन गाकर सबका मन जीता। निर्मला सैनी ने गुरु वचनों को रखना संभाल के...से गुरु की महिमा का महत्व बताया। सत्संग के पश्चात भंडारा भरोसा गया। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुमन ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं। इसके अलावा महिला मंडल सैण की निशा देवी, ऐतिहासिक प्रसिद्ध गणपति मंदिर के प्रधान गीतू सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें