फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में ही निकल गया कांग्रेस सरकार का जनाजा : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक साल में ही जनाजा निकल गया है। आज प्रदेश में विकास के सभी काम ठप पड़े हैं और कर्मचारियों को वेतन के लिए सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यह बात जयराम ठाकुर ने सोमवार को मंडी में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कही। जयराम ठाकुर मंडी में सिराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम आद्यंत में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अभी जो बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, उसके लिए विपक्ष पूरी तरह से तैयार है और पूरी मजबूती के साथ सदन में प्रदेश सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएंगी। कहा कि मोदी सरकार में दम है इसलिए पूर्व की यूपीए सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया। पूर्व सरकार के समय में देश की जो बदहाली हुई थी, उसका सारा कच्चा चिट्ठा देश के समक्ष रखा है। आज देश को मोदी ने कुशल नेतृत्व देकर बदहाली के दौर से बाहर निकाला है। देश विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है और विश्व मानचित्र पर देश को एक अलग पहचान मिली है। आज देश यह अनुभव कर रहा है कि मोदी का यह नेतृत्व इसी तरह से निरंतर मिलता रहे ताकि देश पूरी दुनिया में एक नई ताकत बनकर उभरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें