मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सरकाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दियाय। इसमें पहाड़ी नृत्य, पंजाबी गिद्दा और मंडी का लोकनृत्य उपस्थित लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि पवन ठाकुर ने स्कूल के मेधावी व उत्कृष्ट बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान पवन ठाकुर ने उपस्थित लोगों को व स्कूल प्रशासन को बेहतर गर्ल्स हास्टल, बास्केटबाल ग्राउंड और स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं। जल्द ही स्कूल को मॉडल बनाया जाएगा। इससे शिक्षा के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि होगी।