मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर में शिवलिंग पर मक्खन से उकेरा भीमश्वर स्वामी का स्वरूप।
मंडी। प्राचीन भूतनाथ मंदिर में वीरवार को आंध्र प्रदेश के समरालाकोट में स्थित मंदिर में विराजमान भीमेश्वर महादेव का स्वरूप मक्खन से उकेरा गया। आंध्र प्रदेश का यह मंदिर चालुक्य राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर है।
इस पावन स्थल पर शिव पार्वती के दिव्य दर्शन किए जाते हैं। भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि भूतनाथ मंदिर में भीमेश्वर स्वामी के दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। समरालाकोट में भीमेश्वर महादेव का विशाल मंदिर है। यह मंदिर कुमार स्वामी द्वारा बनाया गया है। इस मंदिर में महिषासुर मर्दिनी का मंदिर भी है, जिसमें 15वीं शताब्दी की ऐतिहासिक प्रतिमा स्थापित है। मंदिर में साथ ही गणपति मंदिर जिसमें हीरे जड़े हुए हैं और वह रोशनी का बड़ा स्रोत माना गया है। संवाद