संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंचल सुंदरनगर में एकल अभियान के तत्वावधान में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में डॉ. वंदना, प्रमिला, मीरा शास्त्री, ओमप्रकाश ओम, विपन और अभियान प्रमुख विपना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि अभ्यास वर्ग का उद्देश्य आचार्यों का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास करना है, ताकि वे शिक्षा, संस्कार और सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें। प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर सत्र और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रमुख पूजा, गतिविधि प्रमुख पुनीता, संच प्रमुख पूजा, पुष्पा, बंनती, पार्वती और वंदना सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। वक्ताओं ने एकल अभियान के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।