फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खुशियों की महफिल बनी आखिरी मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे से चंद घंटे पहले छह दोस्तों ने डीजे पर किया था जमकर डांस
विज्ञापन

आखिरी जश्न का वीडियो आया सामने
वीडियो देख हर आंख नम, लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस, गवाला और दरोब गांवों में सन्नाटा
मृतक आदित्य के ममेरे भाई कृष ने कैमरे में कैद किए थे आखिरी पल
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन गांवों सिमस, गवाला और दरोब की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया है। एक साथ छह होनहार युवकों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर आंख नम है और परिवार बेसुध है। इसी बीच हादसे से चंद घंटे पहले का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें छह दोस्त एक पारिवारिक समारोह में डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गवाला निवासी पंकज कुमार की बहन के बच्चे के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए सभी दोस्त एकत्रित हुए थे। समारोह में खुशियों का माहौल था। सामने आए वीडियो में आयुष, पंकज, अनुज, आदित्य, यश और अर्णव अलग-अलग गानों पर पूरे उत्साह के साथ थिरकते दिखाई दे रहे हैं। उस समय किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह छहों दोस्तों का एक साथ आखिरी जश्न साबित होगा।
विज्ञापन

यह भावुक वीडियो मृतक आदित्य के बुआ के बेटे कृष ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। हादसे के बाद से सदमे में डूबे कृष ने रुंधे गले से बताया कि उनकी मौसी की बेटी के बच्चे का नामकरण समारोह था, जिसमें वह भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान सभी दोस्त बेहद खुश थे और डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे।
विज्ञापन

कृष ने बताया कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह अपने दोस्तों का आखिरी वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। उनके मुताबिक, समारोह समाप्त होने के बाद वह खुद पैदल ही अपने मामा के घर की ओर निकल गए थे, जबकि आयुष, पंकज, अनुज, आदित्य, यश और अर्णव गाड़ी में सवार होकर वहां से रवाना हुए थे। रात को घर लौटते समय रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें छहों दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। अब वही वीडियो, जिसमें कुछ घंटे पहले तक छहों दोस्त हंसते-मुस्कुराते और खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं, उनके परिवारों और ग्रामीणों के लिए दर्दनाक याद बन गया है। आखिरी जश्न के इस वीडियो को देखकर परिजनों और ग्रामीणों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें