फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: व्यापारिक गतिविधियों के लिए सजने लगा मेला मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय देवता मेलम्में लाखों के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर( मंडी)। जोगिंद्रनगर में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय देवता मेले के लिए मेला मैदान और मिनी सचिवालय के आसपास व्यापारिक प्रतिष्ठान सजने लगे हैं। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से व्यापारी कपड़ा, क्रोकरी, मनियारी और पारंपरिक व्यंजनों की दुकानों के साथ पहुंचे हैं। मेला और शहरी क्षेत्र में लगभग 400 दुकानों के सजने का अनुमान है, जिससे लाखों का कारोबार होने की उम्मीद है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जा रहे हैं। मेला का शुभारंभ 1 अप्रैल को राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा करेंगे। पहली शोभायात्रा दोपहर तीन बजे रामलीला मैदान से चौहारघाटी के अराध्य देव हुरंग नारायण की अगुवाई में निकाली जाएगी। 1 से 4 अप्रैल तक पुरुषों और महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं और मैराथन आयोजित की जाएँगी, जबकि 3 से 5 अप्रैल तक देश भर के पहलवान कुश्ती दंगल में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें