थुनाग में पदाधिकारियों की परिचय बैठक में मौजूद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर । स्त्रोत- संगठन
थुनाग (मंडी)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग एवं जंजैहली मंडल की संयुक्त मोर्चा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश, प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण भाजपा को नई मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ काम करने से संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जनमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस के लोग बिहार में भाजपा के स्ट्राइक रेट से डरे हुए हैं, लेकिन हिमाचल में यह स्ट्राइक रेट उन्हें चौंका देगा।
50 साल पुरानी यादें हुईं ताजा
इसके बाद जयराम ठाकुर अपने बचपन के स्कूल राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच पर पहुंचते ही वे भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में पढ़कर वे बड़े हुए उसी के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि बनकर पुरस्कार वितरण करना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। बच्चों को देखकर उनका बचपन याद आ गया और 50 साल पुरानी स्मृतियां फिर ताजा हो गईं।
थुनाग में पदाधिकारियों की परिचय बैठक में मौजूद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर । स्त्रोत- संगठन