फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मक्खन से उकेरा गया कैथल के एकादश रूद्री शिव मंदिर का स्वरूप

विज्ञापन
बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी में ​शिवलिंग पर माखन से उकेरा एकादश रूद्र का स्वरूप। संवाद
विज्ञापन
मंडी। बाबा भूतनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में माखन लेपन की परंपरा के दूसरे दिन भगवान शिव का अद्भुत स्वरूप देखने को मिला। रविवार को मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग पर मक्खन के माध्यम से हरियाणा के कैथल में स्थित प्रसिद्ध एकादश रूद्री शिव मंदिर की भव्य आकृति उकेरी गई। इस अलौकिक दृश्य के दर्शन करने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि यह स्वरूप केवल कलाकृति नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की दूरदर्शिता और महादेव की अनंत शक्ति का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत युद्ध के पश्चात वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने इस मंदिर की स्थापना करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें