फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुत्ते ने किया आगाह, तब बच पाई दुधारू गाय की जान

विज्ञापन
मंडी शहर के भ्यूली में ब्यास नदी में बह कर आ रही गाय का रेस्क्यू करते लोग। स्त्रोत निगम
विज्ञापन
मंडी। ब्यास की लहरों में बह रही एक दुधारू गाय को नगर निगम की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षित रेस्क्यू किया। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। पंडोह की तरफ से दुधारू गाय ब्यास में बह रही थी। भ्यूली बस्ती के पास कुत्ते ने उसे देख लिया। देखने के बाद वह काफी देर तक भौंकता रहा। लोगों ने देखा तो एक गाय ब्यास में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी।
विज्ञापन

लोगों ने नगर निगम के आयुक्त को सूचना दी। आयुक्त रोहित राठौर ने तुरंत टीम को सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया की मौजूदगी में रवाना किया। ब्यास से गाय को निकालना लोगों के लिए काफी चुनौती भरा था।
बाद में एक युवक नीचे गया और किसी तरफ गाय को रस्सी डाली। उसे अपनी तरफ खींच लिया। रेस्क्यू करने के बाद उसका उपचार भी करवाया गया। फिलहाल गाय उठ नहीं रही है। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि कुत्ता नहीं होता तो शायद बारिश के बीच गाय का किसी को पता नहीं चलता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें