फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ को नाचते झूमते दी विदाई

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ के विदाई समारोह के दौरान झूमती महिलाएं। स्त्रोत- जागरू
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में दो दिन तक साईं भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद सोमवार देर शाम श्री सत्य साईं बाबा प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ जिला कांगड़ा में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने नाचते झूमते दिव्य रथ को विदाई दी। सत्य साईं समिति की सदस्य गीतू सूद, अशोक सूद ने बताया कि बैजनाथ, पपरोला और पालमपुर और बीड़ में अपने निर्धारित 17 दिन के कार्यक्रम के दौरान हजारों साईं भक्तों को आपसी प्रेम और स्नेह का आशीर्वाद दिव्य रथ में मौजूद महापुरुष देंगे।
इससे पहले सोमवार को फिर शहर में भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रसाद बांटा। सत्य साईं के दिव्य रथ के दर्शन के लिए जनसैलाब दूसरे दिन भी उमड़ा रहा। रथ में मौजूद सत्य साईं बाबा की चरण पादुकाओं में शीश नवाजने के लिए सैकड़ों लोगों ने हाजिरी भरी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें